पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुंझुनूं | कंप्यूटरज्ञान, 60 साल की उम्र में रिटायर करने

झुंझुनूं | कंप्यूटरज्ञान, 60 साल की उम्र में रिटायर करने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | कंप्यूटरज्ञान, 60 साल की उम्र में रिटायर करने की अनिवार्यता के विरोध में 16 फरवरी से प्रदेश में राशन डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिला संयोजक इकबाल मलवान ने बताया कि उपभोक्ताओं के आधार खाता नंबर इकट‌‌‌‌‌्ठे करने, बुढ़ापे में कंप्यूटर ज्ञान, 60 साल की उम्र में डीलर को रिटायर करने की अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष समिति बनाई है। इसको लेकर 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। आंदोलन की तैयारियों को लेकर 14 फरवरी को सुबह 11 बजे झुंझुनूं में शहीद स्मारक में जिले के राशन डीलरों की बैठक होगी। जयपुर में हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में जिलाध्यक्ष माशूक अली, संयोजक इकबाल मलवान, संजीवकुमार सैनी, हकीम अली, सरवर अली शामिल हुए।

राशन डीलर 16 से हड़ताल पर