एसएफआई जिला कमेटी बैठक आज
झुंझुनूं | स्टूडेंट्सफैडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे शिक्षक भवन में होगी। जिला महासचिव सोनू जिलोवा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप पूनिया करेंगे। पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत भींचर भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में तहसील मुख्यालय पर कॉलेज खुलवाने, सरकारी कॉलेजों की समस्याएं, खेल विश्वविद्यालय में हो रही देरी पर चर्चा की जाएगी।