फर्जी टीसी लगाकर बनी सरपंच, आरोप
झुंझुनूं | अलसीसरपंचायत समिति की हमीरी कलां पंचायत की सरपंच सरोज पर फर्जी टीसी लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप है। शिकायत निर्वाचन अधिकारी से की गई है।
गांव के प्रमोद कुमार ने आरटीआई के तहत सरोज की शैक्षणिक प्रमाण पत्र की सूचना हासिल की। इसके अनुसार सरोज ने सेठ शिवदत्तराय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव की आठवीं पास की टीसी लगाई है। टीसी का एसआर नंबर-4160 दर्शाया गया है। जबकि सूचना के अधिकार के तहत इस क्रमांक पर टीटनवाड़ निवासी बनवारीलाल शर्मा पुत्र बंशीधर शर्मा का नाम दर्ज है। इतना ही नहीं टीसी जारी करने की तिथि 1 जुलाई 1984 बताई गई है। उस दिन रविवार था। सरोज का पीहर तेतरा है। वहां कक्षा सात में लगातार अनुपस्थित रहने पर 4 नवंबर1982 को नाम काटा गया था। इधर सरपंच सरोज का कहना है कि हारने वाले लोग शिकायत करते हैं। मेरे दस्तावेज सही हैं।