पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोन करके 40 हजार रुपए ठगे

फोन करके 40 हजार रुपए ठगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइलपर फोन करके स्वयं को बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए खाते में रुपए जमा कराकर ठगी का एक और मामला सामने आया।

शहर के वार्ड 42 निवासी सुभाषचंद्र जोशी की ओर से कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 27 जनवरी को उनके मोबाइल पर किसी ने अपने आप को एमटीएस मोबाइल कंपनी का अधिकारी आकाश वर्मा बताते हुए फोन किया। उसने कहा कि आपके मोबाइल नंबर ने 15 लाख रुपए जीते हैं। यह रकम प्राप्त करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 15 हजार रुपए जमा कराने होंगे। दिए गए बैंक खाता नंबर में जोशी ने 15 हजार रुपए दुबारा फोन आने पर अन्य खाता नंबर में 25 हजार रुपए जमा करा डाले। अब तक 15 लाख रुपए मिले वह फोन नंबर लग रहा।