बगड़ | साइकिलसवार अधेड़ से 1100 रुपए लूटने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार दो और आरोपियों को कोर्ट ने गुरुवार को जेल भेज दिया। तीन जनवरी की शाम कस्बे के वार्ड दो निवासी कैलाश सैनी के साथ वारदात हुई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी लालचंद सैनी झुंझुनूं के सुनील सैनी को कोर्ट में पेश किया।