कलाकारों ने जमाई राम की लीला
झुंझुनूं | नवरात्रलगते ही गुरुवार से शहर में दो जगह रामलीला मंचन शुरू हो गया।
गांधी चौक की रामलीला में इस बार मथुरा नागौर से बुलाए गए 18 कलाकारों ने अभिनय किया। कलाकारों की भाव-भंगिमा मंचन देखकर दर्शक मुग्ध हो गए। रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, मां सीता, हनुमान, दशरथ, रावण, मेघनाथ, कुंभकरण आदि प्रमुख भूमिका आमंत्रित कलाकार निभाएंगे।
स्थानीय कलाकार भी सहयोग करेंगे। रामलीला मंचन का शुभारंभ यजमान बजरंगलाल सोलानावाले ने गणेश पूजा से किया। संस्था सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि मंचन में पहले दिन नारद मोह की झांकी दिखाई गई। भगवान विष्णु ने नारद के मोह को दूर किया है। लीला के शुभारंभ पर श्रीरामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, रामचंद्र तुलस्यान, संजय सैनी, रूपेश तुलस्यान, बाबूलाल मोरवाल, मुकेश व्यास, सुंदर गोयनका, रवि भार्गव, गौरीशंकर कुमावत आदि मौजूद थे। इसी प्रकार चूणा चौक स्थित मैदान में भी रामलीला मंचन शुरू किया गया। पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत ने लीला के मंचन का शुभारंभ किया।
झुंझुनूं. चूणाचाैक (नीचे) गांधी चौक में रामलीला से पहले आरती करते हुए।