पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोशाला में भागवत कथा पांच से

गोशाला में भागवत कथा पांच से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | श्रीगोपालगोशाला में पांच से 11 अक्टूबर तक श्रीमद भागवत कथा होगी। ऋषिकेश के हरिशरण महाराज के श्रीमुख से होने वाली इस कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक रखा गया है। गोशाला मंत्री सुभाष क्यामसरिया ने बताया कि कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गोशाला परिसर से रवाना होकर भजन-कीर्तन के साथ शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। कथा के दौरान गोरक्षा दल तथा गोभक्तों का अभिनंदन किया जाएगा।

कथा में पांच अक्टूबर को भागवत महात्म, छह को भगवान के 24 अवतार नारद संवाद, सात को शुकदेव आगमन प्रसंग होगा।