पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में पेंशनरों का किया सम्मान

सम्मेलन में पेंशनरों का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़| राजस्थानपेंशनर समाज का 10 वां वार्षिक सम्मेलन प्रेरणा स्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि सीकर की बीमा सहायक निदेशक योगबाला सुंडा थीं। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष रहीसा बानो ने की। एसबीबीजे के प्रबंधक निदेशक पीएल मीणा, बीईईओ श्रीराम फांडन, उपकोषाधिकारी मदनलाल सैनी, रामेश्वरलाल कल्याण, पीएल शर्मा नेमीचन्द पूनियां विशिष्ट अतिथि थे। 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले शिक्षकों, अन्य पेंशनरों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व डीईओ दीपचन्द पंवार, गुलामनबी आजाद, गोमाराम कसेरू, दीपचंद पिलानिया, रिछपाल खेदड़, डा. शिखरचंद जैन, नंदलाल शर्मा, कालूराम झाझड़िया, डा. गिरीश गुप्ता, वैद्य रामकृष्ण शर्मा, पूर्व बीईओ बनवारीलाल सैनी आदि मौजूद थे। संचालक गोवर्धनसिंह निठारवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।