मातृ शक्ति संगम की तैयारी
झुंझुनूं | एकअक्टूबर को होने वाले मातृ शक्ति संगम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को दुर्गावाहिनी की बैठक जिला संयोजक प्रमिला शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे बावलिया बगीची से निकाली जाने वाली कलश यात्रा के मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी की टोलियां बनाई गई। रुकमणि भेड़ा, ममता शर्मा, संतोष बावलिया, मंजू चौहान, वीणा मल्होत्रा, रानी ठठेरा, सुमन शेखावत को महिलाओं को कूपन लेकर कलश देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया।