पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्ति की भक्ति में झूमे भक्त

शक्ति की भक्ति में झूमे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मंदिरों में भीड़ रही। छुट्टी होने के कारण शक्तिपीठों में सुबह से ही कतारें लगने लगीं थीं। शहर में मनसा देवी, बादलगढ़ में भक्तों ने चुनड़ी चढ़ाते हुए मन्नत मांगी।
शांकभरी में भक्त पूजा की थाल लिए घंटों में कतार में रहे। गांगियासर में रायमाता के दर्शन करने चूरू जिले के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इधर रात में भी महोत्सव स्थलों आरती के बाद सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के दौर शुरू हुए।

चंचल नाथजी के टीले पर पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज विचारनाथ महाराज के सान्निध्य में अंबे मां की आरती हुई। स्काउट-गाइड परिसर में दुर्गापूजा में बाबूलाल कुमावत की ओर से पूजा करवाई गई। रोशनी में नहाए पांडाल में अंबे तू है जय जगदंबे काली, काली खप्पर वाली आरती में हजारों लोग उमड़ पड़े।
परिजात पार्क, बड़ के बालाजी मंदिर, रिद्धि-सिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में जारी दुर्गा महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। खेमी शक्ति मंदिर पर भव्य सजावट की गई है। यहां दो दिनी प्रतियोगिताओं की तैयारियां की जा रही हैं। वीर विचित्र बालाजी मंदिर, चूणा चौक, कल्याणजी का मंदिर, फौज का मोहल्ला, मोदियों की जाव, शिव कॉलोनी, आदर्श कालोनी की दुर्गापूजा में भी भक्तों की भीड़ रही।