पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम के राज्याभिषेक की घोषणा

राम के राज्याभिषेक की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | शहरके गांधी चौक चूणा चौक में रामलीलाओं का मंचन जारी है। चौथे दिन बालकांड अयोध्याकांड से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया।

गांधी चौक में रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जनक दुलारी सीता के साथ शिवधनुष के बाद स्वयंवर हुआ। स्वयंवर में अयोध्या से राजा दशरथ के पुरे परिवार को बुलाया गया। बारातियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। रामविवाह की खुशी में मिठाइयां बांटी गई। जैसे ही श्रीराम की बारात पुन: अयोध्या पहुंची राजा दशरथ उनके राजतिलक की घोषणा कर देते हैं। तब कैकयी के वरदान मांगने का प्रसंग भी मंचित हुआ। मंथरा का अभिनय इतना सटीक था कि दर्शक उसकी करतूत को कोसते नजर आए। कैकई के वर सुनते-सुनते राजा दशरथ मूर्छित होकर गिर गए।

चूणा चौक में रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों का अभिनय जीवंत था। यहां पर भी दशरथ-कैकई संवाद हुआ।

गांधी चौक की रामलीलाल में धनुषवध प्रसंग के मंचन में आमंत्रित कलाकार।