- Hindi News
- चूरू झुंझुनूं सहित प्रदेश में खुलेंगे 67 धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र
चूरू-झुंझुनूं सहित प्रदेश में खुलेंगे 67 धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र
एडिमिनिस्ट्रेटिव रिपोर्टर | सीकर
महिलाओंको आत्मनिर्भर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चूरू और झुंझुनूं सहित प्रदेश की 67 पंचायत समितियों पर धन लक्ष्मी समृद्धि केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा। इस संबंध में महिला अधिकारिता विभाग के निदेशक ने चयनित जिलों के सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को केंद्र के लिए 500 वर्गगज नि:शुल्क भूमि आवंटन करने एवं निर्माण के लिए पट्टा एवं तकमीना आदि तैयार करवाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्र लिखा। समृद्धि केंद्रों के निर्माण पर 27 लाख रुपए खर्च होंगे। शेखावाटी में सीकर के अलावा चूरू में दो झुंझुनूं में एक केंद्र खोला जाएगा।
स्वयंसहायता समूह को दी जाएगी ट्रेनिंग
धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रमों के लिए संदर्भ केंद्र की तरह उपयोग किए जाएंगे। इन केंद्रों पर जिले के स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता, प्रबंधकीय तथा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता विकास के लिए कार्य करेंगे, ताकि महिलाएं समृद्ध हो सकें।
कहां,कितने केंद्र खुलेंगे
सीकर2, चूरू 2, झुंझुनूं 1,श्रीगंगानगर 2, हनुमानगढ़ 2, जयपुर 7, अजमेर 2, अलवर 4, बांसवाड़ा 1, बारां 1, बाड़मेर 3, भरतपुर 2, भीलवाड़ा 3, बीकानेर 2, बूंदी 1, चित्तौडगढ़ 2, दौसा 1, जालोर 3, जोधपुर 4, करोली 2, कोटा 2, नागौर 2, पाली 2, प्रतापगढ़ 1, राजसमंद 3, सवाईमाधोपुर 1, सिरोही 1 उदयपुर में 7 केंद्र खोले जाएंगे।
^जिले में धोद नीमकाथाना इलाके में धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र स्वीकृत हुआ है। भूमि आबंटन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा जाएगा, ताकि इसकी प्रकिया आगे बढ़ सके। इंदिराशर्मा, कार्यवाहकउपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग