नशे में महिला ने किया हुड़दंग
चिड़ावा | खेतड़ीरोड पर मंगलवार शाम शराब के नशे में धुत्त महिला ने करीब एक घंटे तक हुड़दंग मचाया। शराब की दुकान के पास नशे की हालत में जमीन पर लेटी महिला आते-जाते राहगीरों को गालियां दे रही थीं। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ लग गई जिससे यातायात अवरुद्ध हुआ। पुलिस आने की भनक लगते ही महिला वहां से गायब हो गई।