प्रधान ने ली परिचय बैठक
खेतड़ी| पंचायतसमिति सभागार में मंगलवार सांय नवनिर्वाचित प्रधान मनीषा गुर्जर की अध्यक्षता में क्षेत्र के ग्राम सेवक तथा पटवारियों की परिचय बैठक हुई। प्रधान ने सभी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी, बिजली सड़कों की समस्या का निदान किया जाएगा।