पुलिसने मंगलवार रात शराब का नशा कर उत्पात मचाने पर एक निजी कॉलेज के लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। सीआई अरविंद चारण ने बताया कि प्राइवेट कॉलेज का लेक्चरर अमरसिंह घूमचक्कर रोड पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लेक्चरर का मेडिकल कराया।