उर्वरक मंत्री से मिले शेखावाटी के सांसद
प्रदेशमें यूरिया की आपूर्ति की कमी से उत्पन्न स्थिति को सुधारने के लिए शेखावाटी के सांसदों ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंतकुमार से मुलाकात कर प्रदेश और शेखावाटी में यूरिया की आपूर्ति को सुचारू करने की मांग की। झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती तथा चूरू सांसद राहुल कस्वा समेत राजस्थान के कई सांसद शामिल थे। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया है। सांसदों ने बताया कि यूरिया की कमी से फसल की बढ़ोतरी पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यूरिया की कालाबाजारी हो रही है और किसानों का दोहरा शोषण हो रहा है। सांसदों ने सरकार से आईपीएल इफको कंपनियों को अविलंब बचा हुआ यूरिया आपूर्ति करने के निर्देश देने की मांग की।
केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री से मुलाकात करते शेखावाटी के सांसद।