विरासत दिवस पर सात का होगा सम्मान
खेतड़ी|रामकृष्ण मिशनकी ओर से 12 दिसंबर को विरासत दिवस पर सामाजिक क्षेत्र के काम करने वाले सात लोगों का सम्मान किया जाएगा। मिशन के स्वामी आत्मनिष्ठानंद जी महाराज ने बताया कि इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी बीएल मेहरड़ा, इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेंद्र पाल, दसवीं की मेरिट में आने वाली नंगली की छात्रा दीपिका कंवर, स्वामी विवेकानंद पर पीएचडी करने वाले डा. जुल्फिकार, उद्योगपति रमेशचंद सीतानी, न्यायिक अधिकारी सुनील यादव तथा व्याख्याता विजयलक्ष्मी का पन्ना शाह तालाब पर शाम के समय होने वाले कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह स्कूली छात्र प्रभात फेरी निकालेंगे। शाम को चार बजे राजकीय अजीत अस्पताल के सामने से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न रास्तों से स्वामी विवेकानंद और राजा अजीतसिहं के जीवन पर आधारित झांकी निकाली जाएगी। इस दौरान रामकृष्ण मिशन सहित कस्बे को रोशनी से सजाया जाएगा।