न्यू संस्कार क्लासेज में सेमीनार आज
चिड़ावा| खेतड़ीरोड के शेखावाटी मार्केट स्थित न्यू संस्कार क्लासेज में 10 दिसंबर को जूनियर एकाउंटेंट एवं पटवार परीक्षा से संबंधित फ्री सेमीनार होगी। संस्थान के निदेशक सुभाषचंद्र लुणायच एवं सचिव कंचन स्वामी ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली सेमीनार में गणितज्ञ विजेंद्र चौहान, एकाउंटेंसी के संजय चौधरी, राजस्थान इतिहास विषय के जलदीप चाहर और कला संस्कृति विषय पर सुशील शर्मा उपरोक्त परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। सेमीनार में परीक्षा से संबंधित प्रश्न भी हल करवाये जायेंगे।