- Hindi News
- सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर बने संजय महला
सीबीआई के स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर बने संजय महला
राजस्थानहाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय महला को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से अभियोजन तथा विधि द्वारा संस्थापaित पुनरीक्षण अथवा अपीलीय मामलों में जयपुर क्षेत्र के न्यायालयों में पैरवी के लिए स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर (विशेष लोक अभियोजक) नियुक्त किया गया है।
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली के संयुक्त सचिव ने चार दिसंबर को इसकी अधिसूचना जारी की। महला वर्तमान में भारत सरकार से संबंधित मामलों में जयपुर हाईकोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता भी हैं। सीबीआई ने पिछले कुछ सालों में राजस्थान में भी कई हाई प्रोफाइल मुकदमों में अनुसंधान किया है। महला ने बताया कि वे कड़ी मेहनत, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि महला झुंझुनूं जिले के खाजपुर गांव में ही जन्मे पले-बढ़े हैं।