नवलगढ़ में कचरे पर दवा छिड़काव
नवलगढ़. बसस्टैंड के पीछे की ओर डाले जा रहे कचरे पर मंगलवार को कलेक्टर एसएस सोहता के आदेश पर पालिका प्रशासन ने दवा का छिड़काव किया। सफाई निरीक्षक मदनलाल सैनी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने कचरे पर दवा का छिड़काव किया। लोगों द्वारा कलेक्टर से कचरे पर दवा का छिड़काव करवाने की मांग करने पर उन्होंने पालिका को इसके लिए आदेश दिए थे।