विशेष योग्यजनों की बैठक आज
झुंझुनूं . राजस्थानविकलांग सेवा संस्थान की ओर से विशेष योग्यजनों की मासिक बैठक बुधवार सुबह 11 बजे शहीद स्मारक में होगा। प्रदेश महामंत्री हरचंदसिंह महला ने बताया कि विशेष योग्यजनों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सहायता के फार्म भरवाए जाएंगे। विशेष योग्यजनों के भवन के लिए नगर परिषद से निशुल्क भूमि आबंटन के लिए कलेक्टर सभापति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।