जागरूकता संदेश दिया
नवलगढ़| यूनिवर्सलसोशियल रिफोर्म आर्गेनाईजेशन महेंद्रा क्लब की ओर से मानवाधिकार जागरुकता रैली निकाली गई।
मनु आॅक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट से एसडीएम सुनिता चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरुक होने का संदेश दिया। इससे पूर्व हुए कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महसचिव मनु महेंद्र ने बताया कि भारत में 23 राज्यों में ही मानवाधिकार आयोग काम कर रहा है। बाकि राज्यों में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्षों का पद रिक्त पड़ा है।