पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर से मिले रेहड़ी ठेला संचालक

कलेक्टर से मिले रेहड़ी-ठेला संचालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. रेहड़ीयूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर पिछले दिनों गांधी चौक क्षेत्र से हटाए गए रेहड़ी-ठेल संचालकों को पुर्नस्थापित करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि शहर करीब तीन हजार रेहड़ी ठेले लगते है। इनसे 30 हजार लोग प्रभावित होंगे। हजारों परिवारों की रोजी-रोटी का जरिया रेहड़ी ठेले है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने की आड़ में गरीबों को परेशान किया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के श्रीराम सैनी, शशिकांत कुम्हार, मोहनलाल,युसुफ, छोटू कटारिया, संतोष कुमार, महेंद्र,मोहम्मद कैफ समेत अनेक रेहड़ी ठेला संचालक थे।