आज तीन घंटे बिजली कटौती
झुंझुनूं . जिलेके बाकरा, पातूसरी बीबासर जीएसएस से जुड़े गांवों में बुधवार को तीन घंटे बिजली कटौती होगी। अजमेर डिस्कॉम के जेईएन राकेश विजय ने बताया कि 33 केवी फीडर के काम के चलते सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
शपथग्रहण आज
झुंझुनूं. बीडीकेअस्पताल स्थित रेडक्रॉस सोसायटी भवन में बुधवार सुबह मानवाधिकार रक्षा पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ आदि शपथ ग्रहण करेंगे।