पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीर अलाउद्दीन का सालाना उर्स कल से

पीर अलाउद्दीन का सालाना उर्स कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं| दरगाहइमामुल औलिया में हजरत पीर अलाउद्दीन अहमद (र.अ.) का सालाना उर्स रिवायती शानो-शौकत के साथ गुरुवार से शुरू होगा। पीर रहमत अली ने बताया कि गुरुवार सुबह संदल की रस्म होगी। जौहर की नमाज के बाद कुरआन खानी। बाद नमाज इशा एक तरही मुशायरा ‘काश वलियों से हमें सच्ची मुहब्बत होती’ होगा। जिसमें मुकामी शायरों के अलावा प्रदेश के शायर अपना कलाम पेश करेंगे। शुक्रवार को हल्काए जिक्र,चादर पोशी, तकसीमे लंगर और महफिले कव्वाली होगी। उर्स की तैयारियों के लेकर दरगाह में उदयपुर के अकीदतमंद युसुफ खां की ओर से गुंबद पर नया कलश चढ़ाया गया। इस अवसर पर पीर रहमत अली, पीर मोहम्मद अली आदि मौजूद थे।