पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच बजरी फिल्टर प्लांट धवस्त

पांच बजरी फिल्टर प्लांट धवस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी. पुलिसने गौरीर तथा ढोसी में मंगलवार को पांच बजरी फिल्टर प्लांटों को तोड़ा। पुलिस के अनुसार डीएसपी पूनमसिहं बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने गौरीर में लगे पांच अवैध बजरी फिल्टर प्लांटों को जेसीबी चलवाकर तोड़ा। इस दौरान सीआई कैलाशचंद्र सहित खेतड़ी थाना, निजामपुर मोड़ मेहाड़ा चौकी का स्टाफ मौजूद था। सर्दी के समय में निर्माण कार्य बढ़ने से बजरी की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में हरियाणा के लोग दोहान नदी के मुहाने पर अवैध तरीके से बजरी फिल्टर प्लांट लगा लेते हैं।