पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम तौलने वालों पर कार्रवाई की मांग

कम तौलने वालों पर कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय किसान महासभा की चिड़ावा तहसील इकाई ने क्षेत्र में दुकानदारों और सब्जी-फल विक्रेताओं द्वारा उपभोक्ताओं को कम सामान तौलकर देने का आरोप लगाया है।

संगठन के तहसील अध्यक्ष कामरेड बजरंगलाल बराला ने जिला कलेक्टर एवं जिला रसद अधिकारी को इस संबंध में शिकायत पत्र प्रेषित किये हैं। जिनमें आरोप लगाया गया है कि इलाके के फल-सब्जी विक्रेता घरेलु सामान रखने वाले कई दुकानदार अपने कांटे-बाट के आगे सामान का ढेर लगाये रखते हैं या फिर उन्हें अधिक ऊंचाई पर रखते हैं। जिससे उनमें हो रहे सामान का वजन उपभोक्ता को दिखाई नहीं देता। का. बराला ने यह भी आरोप लगाया गया है कि कई व्यापारी तो अब भी पुराने कांटे-बाट ही काम में ले रहे हैं, वहीं खळ के अनेक व्यापारी पशुपालकों को खळ की बोरी तोलकर नहीं देते हैं। उन्होंने गांवो में पंजाब-हरियाणा से पिकअप में रहे पालिस किए हुए चावल की बिक्री में भी उपभोक्ताओं से ठगी होने की शिकायत करते हुए इसके खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है।