स्कूल में मनाया जश्न मंगल
झुंझुनूं | इसरोप्रक्षेपित मंगलयान के सफलतापूर्ण मंगल ग्रह में स्थापित होने पर झुंझुनूं एकेडमी में जश्न मनाया गया। प्राचार्य मोहनलाल धायल ने बताया कि 24 सितंबर हमारे लिए गौरवशाली बन गया। इस सफलता की बदौलत भारत संसार का सिरमौर बन गया है। छात्रावास अधीक्षक कुरडाराम धीवा ने कहा कि भारत विज्ञान में प्राचीनकाल से अग्रणी रहा है। सुकेश पचौरी ने मंगलयान की यात्रा के बारे में जानकारी दी।
डूंडलोद पब्लिक स्कूल की डूंडलोद झुंझुनूं शाखा में बुधवार को मंगल यान के मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित होने की सफलता पर खुशियां मनाई गई। बच्चों ने जय जवान, जय किसान के साथ जय विज्ञान के उदघोष के साथ एक-दूसरे को बधाई दी।सचिव बीएल रणवां, प्राचार्य एसबी बनर्जी, सतबीर सिंह ने मिशन की उपलब्धियों पर जानकारी दी।