वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया
झुंझुनूं | सेठनेतराम मघराज टिबड़ेवाल राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया। युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. जयलाल ने की। मुख्य वक्ता डॉ. संजय धनखड़ ने हार्ट रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हृदयघात का सबसे बड़ा कारण तनाव है। वर्तमान परिस्थितियों में कामकाजी महिलाएं इसकी चपेट में ज्यादा रही हैं। उन्होंने तनाव के बचने के लिए ऑफिस का काम ऑफिस में तथा घर का काम घर में करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित एक्सरसाइज करने से भी हार्ट संबंधी रोगों से बचा जा सकता है। संचालन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किया।