हमलावर दो दिन के रिमांड पर
खेतड़ीनगर | केसीसीप्रोजेक्ट के कर्मचारियों पर हमले के आरोपी नकाबपोश युवकों को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर तड़के करीब दो दर्जन नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर केसीसी प्रोजेक्ट में घुस गए थे। वहां सुरक्षाकर्मी दो कर्मचारियों पर हमला करके फरार हो गए थे। मामले में बनवास के संदीप, टिकुपरा तन गुर्जरवास के सुरेश, घीसाराम, भवानी शंकर गुर्जरवास के सुनिल को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। वारदात में शामिल अन्य हमलावरों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।