- Hindi News
- लेबर रूम में जंग लगा उपकरण मिला तो चार्जशीट
लेबर रूम में जंग लगा उपकरण मिला तो चार्जशीट
झुंझुनूं | जिलेके स्वास्थ्य केंद्रों अस्पतालों के लेबर रूम में जंग लगा एक भी उपकरण मिला तो बीसीएमओ चार्जशीट के लिए तैयार रहें। सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सभी संबंधित को यह चेतावनी दी।
कलेक्ट्रेट सभागार में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, पीसीपीएनडीटी, जिला स्तरीय टास्क फोर्स फॉर इम्यूनाइजेशन (डीटीएफआई) आदि बैठकें हुई। सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया ने कहा कि राज्य सरकार सभी राजकीय अस्पतालों में सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है। धौलपुरिया ने सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों, पीएचसी सीएचसी के लेबर रूम में सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। स्वास्थ्य केंद्रों के लेबर रूम में अगर कोई उपकरण जंग लगा मिला अथवा गंदगी पाई गई तो संबंधित बीसीएमओ को 16 सीसीए की चार्जशीट दी जाएगी।
इम्पैक्ट
भास्कर
12 सितंबर को प्रकाशित
समय पर दें मानदेय
डॉ.धौलपुरिया ने सभी ब्लॉक सीएमओ को निर्देशित किया है कि चिकित्सा केंद्रों पर कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसियों के कार्मिकों के मानदेय का भुगतान समय पर करें। उन्होंने कहा कि जो निजी अस्पताल जेएसवाई के तहत एक्रीडेटेड तो हैं लेकिन वहां जेएसवाई के तहत कार्य एवं भुगतान नहीं किया जा रहा है तो उनका एक्रीडेशन निरस्त कर दिया जाएगा। संस्थागत प्रसव / एएनसी रजिस्ट्रेशन, ब्लॉक सीएमओ मॉनीटर करें।