पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारीरिक शिक्षक पहलवानों का सम्मान

शारीरिक शिक्षक पहलवानों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़ | खुडानाके राजकीय माध्यमिक स्कूल में राज्यस्तर पर विजेता, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित पहलवानों शारीरिक शिक्षक का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान शा.शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील चाहर थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुरेंद्रसिंह करनावत ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदीप झाझड़िया दलीपसिंह थे। चिड़ावा में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती में विजेताओं, झारखंड में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले स्कूल के बलकेश मीणा, श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाले स्कूल के नवीन एवं शारीरिक शिक्षक उम्मेदसिंह झाझड़िया का सम्मान किया गया। झाझड़िया ने बताया कि भरतपुर में होने वाली राज्यस्तरीय 14 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने स्कूल के पहलवान अमितकुमार रविंद्र बुधवार को रवाना हुए। सचिन छगन मीणा दिल्ली में दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।