- Hindi News
- दुपहिया नंबरों की नई सीरीज \"एसपी\' आज से
दुपहिया नंबरों की नई सीरीज \"एसपी\' आज से
जिलापरिवहन कार्यालय में दुपहिया वाहनों के पंजीकरण की नई सीरीज \\\"आरजे 18 एसपी\\\' गुरुवार से शुरू होगी।
जिला परिवहन अधिकारी जेपी मीणा ने बताया कि \\\"आरजे 18 एसएन\\\' सीरीज के आखिरी नंबर 9999 जारी करने के साथ ही यह सीरीज खत्म हो गई। गुरुवार से नई \\\"आरजे 18 एसपी\\\' सीरीज चालू होगी। सहायक लेखाधिकारी गिरीश ने बताया कि नई सीरीज में भी अग्रिम नंबर लेने के लिए दुपहिया वाहन मालिक गुरुवार से ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 0001, 0009, 0786 9999 नंबरों के लिए 5000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट तथा 0002 से 0008 0011 से ऊपर के नंबरों के लिए 1000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा। एलडीसी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि \\\"एसएन\\\' के बाद \\\"एसओ\\\' की सीरीज आनी चाहिए थी। लेकिन \\\"एसओ\\\' सीरीज की शुरुआत में 0001 नंबर के साथ अंग्रेजी के अक्षरों में \\\"ओ\\\' भी जीरो जैसा ही दिखने के कारण नंबर \\\"RJ18 SO0003\\\' जैसा दिखेगा, इसलिए इस सीरीज को शुरू नहीं किया जा रहा है। इसे छोड़ते हुए नई सीरीज \\\"आरजे 18 एसपी\\\' शुरू की जा रही है। अंग्रेजी का अक्षर \\\"आई\\\' गणित के एक जैसा दिखने के कारण ही संभवतया \\\"आरजे 18 एसएच\\\' सीरीज के खत्म होने के बाद \\\"आरजे 18 एसआई\\\' शुरू नहीं की गई थी।