इंटरनेशनल जंबूरी पर होगी चर्चा
झुंझुनूं | मुकुंदसेवासदन में गुरुवार सुबह 11 बजे राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड के बीकानेर मंडल का अधिवेशन होगा। सीओ स्काउट एम अशफाक पंवार ने बताया कि अधिवेशन में तीन से नौ जनवरी तक जयपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय जंबूरी पर चर्चा होगी। इस जंबूरी में 30 से अधिक देशों के 50 हजार से अधिक स्काउट-गाइड के पहुंचने की संभावना है। राजस्थान में इससे पहले 1956 में जंबूरी हुई थी। पंवार के मुताबिक अधिवेशन में बीकानेर मंडल के अधीन आने वाले बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर जिलों के मनोनीत सदस्य वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट बजट पेश करेंगे। मुख्य अतिथि राज्य संगठन आयुक्त गाइड शकुंतला वैष्णव होंगी। अध्यक्षता मंडल प्रधान आत्माराम टिबड़ेवाल करेंगे।