- Hindi News
- आश्वासन के बाद टूटी बंदियों की भूख हड़ताल
आश्वासन के बाद टूटी बंदियों की भूख हड़ताल
खेतड़ीउप कारागार में विचाराधीन बंदियों की भूख हड़ताल बुधवार को तहसीलदार सीआई के आश्वासन पर खत्म हुई। नियत पेशी पर ले जाने की मांग करते हुए 48 बंदियों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी थी। बुधवार सुबह तहसीलदार राजवीरसिंह यादव और सीआई बृजमोहन असवाल जेल पहुंचे। बंदियों ने बताया कि जेल में जाब्ता नहीं है इस कारण उन्हें नियत पेशी पर नहीं ले जाया जाता। अनेक बंदी बीमारियों से पीड़ित हैं लेकिन समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती। सीआई ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर चालानी गार्ड का जाब्ता उपलब्ध करा दिया जाएगा। मौके पर अजीत अस्पताल के डॉक्टर को भी बुलवाया गया। तहसीलदार ने उन्हें बंदियों का नियमित मेडिकल चैकअप करने के निर्देश दिए। जेलर भंवरसिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों के आश्वासन से सहमत विचाराधीन बंदियों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।