झुंझुनूं. "दैनिकभास्कर' के अभियान "रू-ब-रू' का तीसरा कार्यक्रम गुरुवार सुबह 11 बजे शहर के चूणा चौक में होगा। नगर परिषद चुनाव से पहले घोषणा पत्र तैयार करने के उद्देश्य से होने वाले इस आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, प्रबुद्धजन आदि मिलकर भविष्य के शहर की जरूरतों पर चिंतन करेंगे। वार्ड 31 से 45 तक के पार्षद, पिछले चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे जनप्रतिनिधि वार्डवासी विशेष रूप से आमंत्रित हैं। पार्षद अपनी उपलब्धियां बता सकेंगे वहीं वार्ड के लोग उनसे सवाल पूछ सकेंगे। शहरवासी स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी के लिए अपने सुझाव देंगे।
उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर 7 सितंबर को शहर में भास्कर के रूबरू कार्यक्रम हो चुके हैं। इनमें शहर की जरूरतों को लेकर कई सुझाव आए जिन्हें राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने आगामी नगर परिषद चुनाव में अपने एजेंडा में शामिल करने का वादा किया।