पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में बेरला के ग्रामसेवक की मौत

हादसे में बेरला के ग्रामसेवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. सूरजगढ़ | बस की टक्कर से बाइक सवार बेरला पंचायत के ग्रामसेवक की मौत हो गई। एएसआई जगदीशप्रसाद ने बताया कि सूरजगढ़ निवासी शिवचंद (57) पुत्र चौथमल सैनी बुधवार शाम ड्यूटी करके सूरजगढ़ रहे थे।
जयसिंहवास के पास सामने से आती बस ने बाइक को टक्कर मार दी। शिवचंद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया शव चिड़ावा मोर्चरी में रखवाया। बीडीओ मोहनसिंह सिहाग पंचायत समिति सदस्य सुभाष पूनियां मौके पर पहुंचे। शिवचंद ढाई साल बाद रिटायर होने वाले थे।