पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपग्रेड वार्ड का लोकार्पण

अपग्रेड वार्ड का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | भगवानदासखेतान अस्पताल के जीर्णोद्धार किए वार्ड नंबर एक का बुधवार सुबह लोकार्पण किया गया। श्रीगोपाल गौशाला के कोषाध्यक्ष नरोतमलाल राणासरिया ने फीता काटा।

केडिया परिवार ने वार्ड को वातानुकूलित बनवाकर अस्पताल प्रबंधन को सुपुर्द किया। केडिया परिवार के संतकुमार ने बताया कि वार्ड में 15 बैड, दो एसी, कारपेट, पंखे, रंगरोगन खिड़कियों के पर्दे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत, गोशाला समिति अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव सुभाष क्यामसरिया, पीएमओ डॉ. कुंदनसिंह मील, डॉ. रजनेश माथुर, डॉ. वीडी बाजिया, डॉ. अनिल महलावत, डॉ. हरलालसिंह नेहरा, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. शीशराम गोठवाल, डॉ. राजेंद्र गजराज, शशिकांत पंसारी, जगदीश मांजू, प्रदीप पाटोदिया, दिनेश अग्रवाल, नेमीचंद, भवानी शंकर, नारायण जालान, महेश बसावतिया आदि मौजूद थे। इस अवसर पर चौथमल पाटोदिया परिवार ने वार्ड दो को गोद लेने की घोषणा की।

झुंझुनूं. फीता काट कर वार्ड का उद्‌घाटन करते अितथि।