अग्रसेन जयंती के आयोजन 21 से
झुंझुनूं | अग्रसेनजयंती के आयोजन 21 सितंबर को शुरू होंगे। अग्रसेन समाज समिति के सौजन्य से तीन दिन तक अग्रसेन भवन में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मुख्य संयोजक अशोक तुलस्यान ने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे अग्र ध्वजारोहण के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। साढ़े नौ बजे बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन झुंझुनूं क्लब में किया जाएगा। इसके बाद जीबी मोदी पब्लिक स्कूल में सुबह दस बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। समारोह के दूसरे दिन 24 सितंबर को दोपहर दो बजे अग्रसेन परिसर में केरी बेग मेकिंग, तीन बजे फनी गेम्स शाम सात बजे प्रश्नमंच होगा। जिसका संचालन हरीश तुलस्यान करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 सितंबर को शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र - छात्राओं का अभिनंदन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुंबई प्रवासी राजेंद्र के झुंझुनूं वाला अध्यक्षता जीवेम समूह के चेयरमैन दिलीप मोदी करेंगे।