झुंझुनूं | रेडीमेडगारमेंट एवं होजरी विक्रेता एसोसिएशन के हरिसिंह गोदारा अध्यक्ष सुभाष जैन सचिव बने हैं। एसोसिएशन की बाबा गंगाराम अतिथि भवन में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनिल गोयनका उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।