पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाने का संदेश देती है \"जीवती रै बेटी\'

बेटी बचाने का संदेश देती है \"जीवती रै बेटी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानीफिल्म \\\"जीवती रै बेटी\\\' कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एवं बेटी बचाने का संदेश देती है। घोड़ावत ग्रुप एवं आदित्य काबरा फिल्म्स की यह फिल्म 19 सितंबर को राज्य के कई सिनेमाघरों में रिलीज होगी। झुंझुनूं में यह फिल्म प्रभात सिनेमा में प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म के लेखक-निर्देशक सन्नी अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि फिल्म कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ मुहिम का एक हिस्सा है। फिल्म निर्मात्री कुसुम नरेश काबरा ने कहा कि बेटी सृष्टि का मूल आधार है और इस फिल्म की धुरी भी एक बेटी ही है।

यह फिल्म कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने बेटी बचाने का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि फिल्म में सास अपनी बहु का चार बार गर्भपात कराती है सिर्फ इसलिए कि गर्भ में बेटी पल रही थी। लेकिन पांचवीं बार सास अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाई। बहू ने हिम्मत कर बेटी को जन्म देने की ठान ली। किसी तरह सास से छुपकर बेटी को जन्म दिया। संगीतकार सतीश देहरा ने बताया कि फिल्म के गीत राजस्थानी संगीत की धुनों पर सजे हैं।