कौशल विकास शिविर में आए युवा
झुंझुनूं | नगरपरिषद में मंगलवार को राजस्थान कौशल आजीविका मिशन के सहयोग से बीपीएल एवं नॉन बीपीएल बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। परिषद के लेखाधिकारी बाबूलाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत आयोजित शिविर में आरियन एज्युटेक, निफा, असाही इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईसीए, नीट द्वारा ट्रेड की जानकारी दी गई।
झुंझुनूं. कौशल विकास शिविर में उपस्थित अधिकारी।