- Hindi News
- गो विज्ञान परीक्षा के विजेताओं को दिए पुरस्कार, सम्मान
गो विज्ञान परीक्षा के विजेताओं को दिए पुरस्कार, सम्मान
नरहड़स्थित आदर्श विद्या मंदिर मावि में गो विज्ञान परीक्षा के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पसारी फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल, महिला समन्वयक बबली देवी और प्रधानाध्यापक ताराचंद वर्मा ने विद्यालय स्तर पर प्रथम रहे रघुवीरसिंह, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं छात्रा उषा कुमारी समरिन को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिह्न दिए।
इसके अलावा पिछले वर्ष आयोजित हुई अखिल भारतीय गो विज्ञान परीक्षा देने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ती पत्र दिए गए। कार्यक्रम में चेतीवाल ने कृषि एवं गोपालन को एक दूसरे का पूरक बताते हुए गो विज्ञान का महात्मय की जानकारी दी। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, मानसिंह, जयकुमार, बलबीरसिंह, राजीवसिंह, दयाराम, महेंद्र कुमावत और दुलीचंद सहित अनेक लोग मौजूद थे।