- Hindi News
- खेतड़ी नगर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
खेतड़ी नगर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
खेतड़ी नगर. सनातनधर्म मंदिर में बुधवार सुबह 11.15 बजे शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंगलवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। मुकेश मीणा, प्रेम देवी, गोपाल सिंह एवं माया की मुख्य यजमानी में पंडित आशीष, विजय, राजवीर, अशोक एवं मातादीन ने कलश पूजा करवाई। 71 महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गायत्री मंदिर से कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर रामसिंह, सुशील शर्मा, मुरारीलाल, देवेंद्र भातरा, सतीष, मनोज यादव, रमेश बारी, राजकंवर, जंयती, मंजू भातरा, सुमन, कमला शर्मा, लक्ष्मी, नंद कंवर आदि उपस्थित थे।