पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ता पखवाड़े में लिए जाएंगे दस्तावेज

उपभोक्ता पखवाड़े में लिए जाएंगे दस्तावेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरोसिनसब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में जमा करवाने की योजना (डीटीसीके) लागू करने के संबंध में मंगलवार को सूचना केंद्र सभागार में राशन डीलरों की बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए। योजना एक अप्रैल से लागू होनी है। इससे पहले जिले के सारे चयनित उपभोक्ताओं के दस्तावेज इकट‌्ठे करने हैं। रसद विभाग ने तहसीलवार डीलर प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है।

मंगलवार को सूचना केंद्र सभागार में हुई बैठक में रसद विभाग के प्रवर्तक निरीक्षक विकास महला ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत फरवरी में उपभोक्ता पखवाड़े में चयनित परिवारों के आधार कार्ड बैंक खाता नंबर जमा किए जाएं। ये जमा होने पर ही राशन सामग्री दी जाए। इसके लिए दो तरह की सूची बनाई जाएगी। पहली सूची में ग्राम सेवक पटवारी की टीम बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं अंत्योदय परिवारों का सत्यापन कर राशन डीलरों को उपलब्ध करवाएंगे। नगर परिषद में सत्यापन करने का जिम्मा अधिशाषी अधिकारी का होगा। दूसरी सूची में उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बैंक खाता नंबर जमा करने के बाद राशन दिया जाएगा। डीलर संबंधित सूचियां उपखंड कार्यालय में जमा करवाएंगे।

पुरानेकार्डों पर भी मिलेगा

फरवरीमहीने में आयोजित उपभोक्ता पखवाड़े में नवीन राशन कार्ड के साथ पुराने कार्डधारकों को भी खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। प्रवर्तक निरीक्षक ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड नहीं मिले है या गलतियां सुधरकर तैयार नहीं हुए उनको भी राशन वितरण किया जाएगा।