पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुंझुनूं नगर परिषद की बैठक कल

झुंझुनूं नगर परिषद की बैठक कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद की बैठक गुरुवार दोपहर एक बजे होगी। बैठक में वर्ष 2014-15 के रिव्यू बजट तथा 2015-16 के बजट पर चर्चा होगी। 6 जनवरी को हुई परिषद बोर्ड की पहली बैठक में कमेटियों के गठन को लेकर हंगामा हुआ था।

पक्ष-विपक्ष के विरोध के चलते कमेटियों के गठन को अगली बैठक में सुलझाने का निर्णय किया गया था। पार्षदों के विरोध के चलते सभापति सुदेश अहलावत ने इस मुद्दे को हटाकर बजट को शामिल किया है। पहली बैठक से सबक लेते हुए सभापति ने पक्ष विपक्ष के पार्षदों में सहमति बनाने का प्रयास किया है। इसके लिए बुधवार दोपहर पार्षदों को होटल खाना खजाना में बुलाया गया है। नए बोर्ड की पहली बैठक में विकास मुद्दों पर चर्चा नहीं होने से लोग इस बैठक से काफी आस लगाए हुए है।

कमेटियों के गठन पर विरोध के चलते एजेंडा बदला