हरकत में आई पुलिस पेंटर गिरफ्तार
झुंझुनूं | हमलेके मामले में पुलिस डॉक्टरी जांच पर सवाल उठने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वार्ड 28, मोहल्ला बटवालान निवासी आवेश अली उर्फ पेंटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेंटर पर 18 जनवरी की शाम फल की दुकान पर बैठे सिकंदर पर जानलेवा हमला करने का आराेप है। सरियों लोहे के पंच से किए गए हमले में घायल सिकंदर के सिर में छह टांक आए थे। 19 जनवरी को घायल के भतीजे इकराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। परिजनों ने सोमवार को एसपी से पुलिस डॉक्टरी जांच पर सवाल उठाते हुए मामले में जांच अधिकारी पर आरोपी का बचाव करने के आरोप लगाए थे।