- Hindi News
- स्वास्थ्य महकमे में संविदाकर्मियों की काउंसलिंग आज
स्वास्थ्य महकमे में संविदाकर्मियों की काउंसलिंग आज
झुंझुनूं | स्वास्थ्यविभाग में संविदाकर्मियों के लिए काउंसलिंग बुधवार सुबह 10 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में होगी।
सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में एनजीओ प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न पदों पर लगे संविदाकर्मियों को निर्धारित प्रपत्र में अनुभव प्रमाण पत्र दिए थे। संबंधित संविदाकर्मचारी अपनी मूल शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, एनजीओ / प्लेसमेंट एजेंसी से जारी अनुभव प्रमाण पत्र काउंसलिंग में लाएं। साथ ही निर्धारित प्रपत्र में समस्त प्राप्त भुगतान प्रमाण पत्र लाने होंगे।