पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर में कई रोगियों ने लिया लाभ

चिकित्सा शिविर में कई रोगियों ने लिया लाभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। राजकीय अस्पताल के सामने स्थित आरडीएम हॉस्पिटल में मंगलवार को निशुल्क मल्टीस्पेशिलिटी चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्व. रुक्मणि देवी की 10वीं पुण्यतिथि पर रुक्मणि देवी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के शिविर का उद्‌घाटन ट्रस्ट के संस्थापक डा. सुमेरसिंह धनखड़ ने किया।
डा. मनीष धनखड़ और डा. अरुण सूरा की देखरेख में दिनभर चले शिविर में डा. ललित किरण सैनी, डा. अनामिका चौधरी, डा. मनीषासिंह, डा. सुमित्रा, डा. धनखड़ और डा. सूरा ने नाक, कान गला, स्त्री प्रसूति रोग, दंत मुख रोग, अस्थि रोग नवजात शिशु रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। 13 रोगियों का ऑपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया। रोगियों को मशीनों से सोनोग्राफी, हडि्डयों में कैल्सियम, ब्रेस्ट, सिटी स्केन, एक्स-रे रक्त संबंधी जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।