झुंझुनूं | नवनिर्वाचितसरपंचों की बुधवार को प्रस्तावित क्षमता-संवर्धन कार्यशाला स्थगित कर दी गई है। जिला परिषद के सीईओ पीएल बैरवा ने बताया कि प्रभारी मंत्री राजेंद्र राठौड़ की प्री बजट बैठक के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रशिक्षण 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।